संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाला मालवाहक जहाज पर्शिया की खाड़ी में डूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज पर्शिया की खाड़ी में डूब गया है। सलेम अल मकरानी कार्गो कंपनी के संचालन प्रबंधक कैप्टन निजार कद्दौरा ने पुष्टि की कि अल साल्मी 6 गुरुवार को ईरान के तट पर डूब गया। Dubai-based Salem Al Makrani Cargo Company confirmed that one of their ships …

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज पर्शिया की खाड़ी में डूब गया है। सलेम अल मकरानी कार्गो कंपनी के संचालन प्रबंधक कैप्टन निजार कद्दौरा ने पुष्टि की कि अल साल्मी 6 गुरुवार को ईरान के तट पर डूब गया।

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने चालक दल के 16 सदस्यों की जान बचा ली। अन्य 11 सदस्यों को भी बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति को नजदीकी टैंकर ने बचाया। चालक दल के दो सदस्य अब भी समुद्र में हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के बचावकर्मी समुद्र में उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- हरदोई: बाइक की टक्कर से घायल छात्र की मौत, परिजनों में कोहराम

संबंधित समाचार