रुद्रपुर: कर्मचारी ने ही की थी पेंट की दुकान में चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दिनों पेंट की दुकान से हुई लाखों की नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नकदी चोरी करने वाला दुकान का कर्मचारी ही निकला। लालच में आकर उसने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेशकर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बीते दिनों पेंट की दुकान से हुई लाखों की नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नकदी चोरी करने वाला दुकान का कर्मचारी ही निकला। लालच में आकर उसने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि काशीपुर बाइपास रोड पर महामाया पेंट एंड हार्डवेयर के नाम से पुलकित बाम्बा की दुकान है। बीते रविवार की रात दुकान से करीब साढ़े तीन लाख की नकदी चोरी हो गई थी। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण दुकान बंदी थी। चोरी की जानकारी दुकान स्वामी को मंगलवार को दुकान खुलने पर हुई थी।

पुलिस ने तहरीर मिलने पर चोरी के खुलासे के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति काली पन्नी ओढ़े दिखाई दिया था, जिसकी पहचान कर पुलिस ने दुकान के एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला।

पूछताछ में कर्मचारी ने अपना नाम विक्की कश्यप निवासी ग्राम कुडूका नगरिया थाना शेरगढ़ हाल निवासी चामुंडा मंदिर के पास शिवनगर थाना ट्रांजिट कैंप बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके किराये के मकान से पूरी नकदी व दो चेक बरामद किये। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कापड़ी, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, सिपही संजीव कुमार व नीरज शुक्ला आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार