ICC Women’s World Cup : झूलन गोस्वामी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, 200 वनडे मैच पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी क्रिकेटर बनीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप-2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच मे उतरी ही इतिहास रच दिया। झूलन 200 वनडे मैच खेलने वाली दुनिया और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहल इस मुकाम तक भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज दुनिया की पहली महिला …

नई दिल्ली। भारत की महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप-2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच मे उतरी ही इतिहास रच दिया। झूलन 200 वनडे मैच खेलने वाली दुनिया और भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहल इस मुकाम तक भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। बता दें कि मिताली 229 वनडे मैचों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

झूलन पिछले मैच में वनडे में 250 विकेट पूरा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। इस मैच में टॉस के साथ ही उन्होंने मैचों का दोहरा शतक पूरा किया। उनकी साथ मिताली राज के नाम फिलहाल 234 मैच दर्ज हैं और वह सबसे अधिक मैच खेलने वाली क्रिकेटर हैं। इस तरह सबसे अधिक मैच खेलने वाले दो महिला क्रिकेटर भारत की हैं। 191 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चर्लोट एडवर्ड्स हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की मिगनन डू प्रीज हैं। प्रीज ने 150 वनडे खेले हैं। 5वें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ब्लैवेल हैं। उन्होंने 144 मैच खेले हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर 277 रन बनाए। मिताली राज (68), हरमनप्रीत कौर (57*) और यस्तिका भाटिया (59) ने हाफ सेंचुरी जड़ी, जिसके दम पर भारत शुरुआती झटकों के बावजूद सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

ये भी पढ़ें : Women’s World Cup : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गरजा मिताली राज का बल्ला, एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

 

संबंधित समाचार