गोरखपुर: गेट खुला छोड़ देने पर किरायेदारों के बीच हुआ बवाल, चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के गोरखनाथ इलाके के हुसैनाबाद में बच्चे के गेट खुला छोड़ देने को लेकर किरायेदारों में भयंकर विवाद हुआ. जिसमें चाचा-भतीजे की जान चली गई, वहीं एक घायल हो गया। पुलिस ने मर्डर में आरोपित भाइयों को मिर्जापुर पचपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जमुनहिया बाग चक्सा हुसैन निवासी अन्नी …

गोरखपुर। जिले के गोरखनाथ इलाके के हुसैनाबाद में बच्चे के गेट खुला छोड़ देने को लेकर किरायेदारों में भयंकर विवाद हुआ. जिसमें चाचा-भतीजे की जान चली गई, वहीं एक घायल हो गया। पुलिस ने मर्डर में आरोपित भाइयों को मिर्जापुर पचपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जमुनहिया बाग चक्सा हुसैन निवासी अन्नी के मकान में जावेद पत्नी नगमा और दो बच्चों के साथ किराये पर रहते हैं। गुरुवार को नगमा की बेटी बाहर गई थी लेकिन उसने गेट नहीं बंद किया था। उसी मकान में रहनेवाली एक दुसरी किरायेदार राजदा खातून इस पर नगमा को बदज़बानी करने लगी।

इस बात की जानकारी होने पर थोड़ी दूरी पर ही रहने वाले स्थित जावेद के ससुराल से नसीम, शमीम और साले सरफराज भी आ गए। नसीम और सरफराज ने बीच बचाव करना शुरू किया उसी समय राजदा खातून के पक्ष से ताहिर, आरिफ और शबनम ने चाकू से इनके ऊपर हमला कर दिया। सरफराज के पेट में और नसीम के जंघे में व शमीम के सीने में चाकू लगने से वे बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सरफराज (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीम (35) की गुरुवार देर रात बीआरडी में इलाज के समय मौत हो गई।

पढ़ें-पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार