एप्पल वॉच ने बचाई भारतीय व्यक्ति की जान, जानें कैसे?
नई दिल्ली। एप्पल वॉच में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की वजह से लोगों की जान भी बच जाती है। इसको लेकर कई रिपोर्ट्स आती रहती है। अब एक बार फिर से इसको लेकर एक नई रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल वॉच के ECG फीचर की …
नई दिल्ली। एप्पल वॉच में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की वजह से लोगों की जान भी बच जाती है। इसको लेकर कई रिपोर्ट्स आती रहती है। अब एक बार फिर से इसको लेकर एक नई रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल वॉच के ECG फीचर की वजह से हरियाणा में रहने वाले 34 साल के व्यक्ति की जान बच गई।
एक रिपोर्ट के अनुसार 12 मार्च को नितेश चोपड़ा को चेस्ट में कुछ दिक्कत महसूस हो रही थी। एप्पल वॉच से जब उन्होंने ECG मॉनिटर किया तब डिवाइस ने उन्हें अलर्ट किया। जिसके बाद वो तुरंत अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल गए। हॉस्पिटल में डॉक्टर की रीडिंग एप्पल वॉच की रीडिंग जैसी ही थी। डॉक्टर ने उसी दिन इमरजेंसी एंजियोग्राफी किया। जिसमें पता चला कि चोपड़ा का मेन कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था जिससे उनको कार्डियक अरेस्ट हो सकता था।
रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद डॉक्टर ने इसको लेकर जरूरी एक्शन लिया और उनकी जान बच गई। नितेश ने बताया कि उन्होंने पहले इस रीडिंग को इग्नोर कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा इस इस उम्र में ये नहीं हो सकता है। लेकिन, लगातार रीडिंग के सेम आने पर उन्हें समझ में आ गया उनको हार्ट हेल्थ को लेकर तुरंत डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें-
Paytm Payment Gateway ने की महामारी के दौरान 8000 से अधिक शिक्षकों की मदद, जानें कैसे
