मुरादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, होली मिलने मौसी के घर जा रहा था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर दूसरे बाइक सवार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिलारी के गांव पीपली निवासी गोविंद (22) मजदूरी करता था। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर होली के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर दूसरे बाइक सवार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिलारी के गांव पीपली निवासी गोविंद (22) मजदूरी करता था। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर होली के त्योहार पर गोविंद अपनी मौसी सुंदरवती से मिलने उनके घर गांव कलालखेड़ा जा रहा था। रास्ते में ईसागढ़ रोड पर गांव नगलिया के पास लघुशंका करने के लिए बाइक रोकी तो एक तेज रफ्तार बाइक ने गोविंद की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। गोविंद की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। इस संबंध में सीओ बिलारी देश दीपक सिंह ने बताया कि पिता सोमपाल की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार