हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में लगी चोट से मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी चोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सुंदरखाल मुक्तेश्वर निवासी प्रमोद बिष्ट (58) दो दिन पहले हल्द्वानी आए थे। बताया कि यहां उनके पेट में चोट लग गई। जिस पर उन्हें इलाज के लिए सुशीला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी चोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
सुंदरखाल मुक्तेश्वर निवासी प्रमोद बिष्ट (58) दो दिन पहले हल्द्वानी आए थे। बताया कि यहां उनके पेट में चोट लग गई। जिस पर उन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि प्रमोद के पेट में चोट कैसे लगी थी।
