बरेली: 21 मार्च को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में अस्थाई परिवार नियोजन को गांवों तक पहुंचाने के लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 21 मार्च को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के तहत अस्थाई परिवार …

बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में अस्थाई परिवार नियोजन को गांवों तक पहुंचाने के लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 21 मार्च को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के तहत अस्थाई परिवार नियोजन की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है।

खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला अस्पताल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन एक ऐसा जन सामान्य मुद्दा है, जिससे भविष्य में खुशहाल परिवार का निर्माण होता है। अंतरा, छाया आदि अस्थाई साधन सब सेंटर पर ही उपलब्ध रहेगा। इसके लिए प्रत्येक आशा को जिम्मेदारी दी गई है कि वह कम से कम एक महिला को प्रेरित कर अंतरा का लाभ दिलवाएं। आशाएं घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के संसाधन बांटेंगी।

एसीएमओ डा. हरपाल सिंह ने बताया कि 21 मार्च को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाएगा। अब ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएनडी ) सत्र में परिवार नियोजन के साथ ही बास्केट आफ च्वाइस का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 31 तक घर-घर जाकर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करेंगे डाकिए

संबंधित समाचार