पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रिश्तेदारों के साथ धुलेंडी के दिन घर से निकले खरुआ गांव के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ घंटे बाद ही उसका शव सिरसा गांव में एक मकान के भीतर बरामदे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव घर ले आए। हत्या की आशंका …

पीलीभीत, अमृत विचार। रिश्तेदारों के साथ धुलेंडी के दिन घर से निकले खरुआ गांव के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुछ घंटे बाद ही उसका शव सिरसा गांव में एक मकान के भीतर बरामदे में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव घर ले आए। हत्या की आशंका जताते हुए जहानाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन शुरू कर दी है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के खरुआ गांव निवासी गोकिल प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा 25 वर्षीय संजीव मजदूरी करता था। शुक्रवार को धुलेंडी के दिन गांव के ही रहने वाले दो रिश्तेदार आकाश और विकास सुबह 11 बजे घर से बुलाकर ले गए थे। पूछने पर बताया था कि आकाश सिरसा में अपनी ननिहाल लेकर जा रहा है।

परिजन के अनुसार दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि संजीव की तबीयत खराब हो गई है। इस पर वह सिरसा गांव पहुंचे तो आकाश की ननिहाल में बरामदे में जमीन पर संजीव का शव पड़ा था। वहां कोई मौजूद नहीं था। निजी वाहन से परिजन संजीव का शव घर लेकर आए। फिर जहानाबाद थाने की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी पर पहुंचकर सूचना दी। परिजन ने हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी। शनिवार को पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर से गए दोनों युवक वापस नहीं आए

परिजन की मानें तो जो दो रिश्तेदार संजीव को घर से बुलाकर ले गए थे। उनका घटना के बाद से कोई अता-पता नहीं है। उनसे संपर्क ही नहीं हो सका है। वह घर भी नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में अनहोनी का शक जाहिर हो रहा है।

पिता बोला- सामान्य मौत, फिर कोई मौके पर क्यों नहीं

घटना के बाद संजीव के परिवार में होली की खुशियां एक पल में मातम में तब्दील हो गईं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी सवा सवाल पहले ही शादी हुई थी। संजीव की मौत की खबर पहुंची तो पत्नी शीतल बदहवाश हो गई। उसे परिवार की अन्य महिलाओं ने संभाला।

मृतक के पिता का कहना था कि यदि सामान्य तरीके से मौत हुई थी तो उसे छिपाया क्यों गया। ऐसा नहीं हो सकता था कि किसी के घर आए मेहमान की जान चली जाए तो सभी घर पर लाश छोड़ भाग जाएं। इन्हीं सब को देखते हुए उन्हें अनहोनी का शक गहरा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेज दी गई थी। मौत की वजह जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। टीम छानबीन कर रही है। —लल्लन सिंह, सीओ सदर

ये भी पढ़ें-

बदायूं: उमंग और उत्साह के साथ  पूरे जिले में मनी होली

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता