सोनभद्र में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। सोनभद्र से सड़क हादसे की बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही हादसे की जानकारी मिलते …

सोनभद्र। सोनभद्र से सड़क हादसे की बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि जिले के कोन थानाक्षेत्र के कोन-विंढमगंज मार्ग पर ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार हुंडई क्रेटा गाड़ी ने बाइक सवार मुस्‍तकीम अंसार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे मुस्तकीम वहीं गिर गए और पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके कुछ देर बाद ही मुस्तकीम और उनकी पत्नी के साथ बच्चे ने दम तोड़ दिया जबकि एक बच्चे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार सवार कार लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम विंढमगंज इलाके की तरफ बाइक से जा रहे थे। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: चलती ट्रेन में वृद्धा की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

 

संबंधित समाचार