सपा-रालोद गठबंधन मिलकर लड़ेगा लोकसभा का चुनाव: जयंत चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद अगला लोकसभा चुनाव सपा गठबंधन के साथ ही लड़ेगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। जयंत चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने भाजपा को उन क्षेत्रों में हराया है जो सांप्रदायिक दंगों से सबसे अधिक प्रभावित थे। पश्चिम उत्तर प्रदेश में गठबंधन के खराब …

लखनऊ। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद अगला लोकसभा चुनाव सपा गठबंधन के साथ ही लड़ेगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। जयंत चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने भाजपा को उन क्षेत्रों में हराया है जो सांप्रदायिक दंगों से सबसे अधिक प्रभावित थे।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में गठबंधन के खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि गठबंधन ने चुनाव पर प्रभाव डाला और उन्होंने मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ में भाजपा को हराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कैराना में हिंदुओं के पलायन के मुद्दे को हवा दी थी, पर गठबंधन ने भाजपा को वहां हरा दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के संगीत सोम, उमेश मलिक व सुरेश राणा जैसे दिग्गज अपनी सीटें हार गए हैं। रालोद प्रमुख ने विपक्ष की हार के लिए बसपा के खराब प्रदर्शन को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि रालोद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर उम्मीदवार उतारे लेकिन केवल आठ सीटों पर जीत हासिल की। वर्ष 2017 के चुनावों में रालोद सिर्फ एक सीट जीतने में सफल हुई थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: पुलिस ने सपा विधायक के आवास पर मारा छापा, चार माह से बंधक बने ब्लाक प्रमुख को कराया मुक्त

संबंधित समाचार