बरेली: शराब पीने का विरोध करने पर अस्पताल कर्मचारी को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में शराब पीने का विरोध करना एक कर्मचारी को महंगा पड़ गया। शराब पीने का विरोध करने पर दबंग युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय राजेंद्र लाल का आरोप है शुक्रवार देर रात एंबुलेंस चालक अपने …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में शराब पीने का विरोध करना एक कर्मचारी को महंगा पड़ गया। शराब पीने का विरोध करने पर दबंग युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय राजेंद्र लाल का आरोप है शुक्रवार देर रात एंबुलेंस चालक अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। उसने इसका विरोध किया तो धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारी अपनी जान बचा कर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और घटना की जानकारी डाक्टर को दी।

इसके बाद डाक्टर ने 112 पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दी शुरू कर दी है। वहीं, घायल राजेंद्र का उपचार शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

संबंधित समाचार