आज का राशिफल। 20 मार्च, 2022
मेष आज विद्यार्थी अपने करियर और उच्च शिक्षा को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठायेंगे। मांगलिक अवसरों की रूपरेखा बन सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से विवादों का निपटारा हो सकता है। वृष आज परिजनों के साथ हंसी-मज़ाक और चर्चाओं का आनन्द ले सकते हैं। …
मेष
आज विद्यार्थी अपने करियर और उच्च शिक्षा को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठायेंगे। मांगलिक अवसरों की रूपरेखा बन सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। किसी मित्र की मध्यस्थता से विवादों का निपटारा हो सकता है।
वृष
आज परिजनों के साथ हंसी-मज़ाक और चर्चाओं का आनन्द ले सकते हैं। नए उद्यम की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किन्तु अपने काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें। आपको व्यापार में अपेक्षा से कम लाभ होगा।
मिथुन
आज मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में परेशानी होगी। आज आपको बहुत सारा काम एक साथ करना पड़ सकता है। मित्रों की सहायता लेना उत्तम होगा। किन्तु समय को व्यर्थ में बर्बाद न करें। लोग आपकी उपलब्धियों को कम करके आंक सकते हैं।
कर्क
आज अपने आपको सही सिद्ध करने की कोशिश न करें। इससे आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। घर में किसी कारण कलह हो सकता है। जीवनसाथी से गुस्से और तनाव के लहजे में बातचीत करना उचित नहीं है।
सिंह
आज अपने सभी कार्यों को उत्साहपूर्वक करें। आपको पुराने सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहने वाली है। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा।
कन्या
आज महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े सतर्क रहें। व्यवसाय में पहले के ऑर्डर को पूरा करने का दबाव रहेगा। व्यापार में नये प्रयोग करने से बचना चाहिये। अविवाहित लोगों को विवाह की चिन्ता रहेगी।
तुला
आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। बिखरे हुए रिश्तों को संभालने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। कानूनी अड़चनें आज दूर हो सकती हैं। जीवनस्तर को बेहतरीन बनाने की इच्छा मन में रहेगी।
वृश्चिक
आज वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करना हानिकारक हो सकता है। घर में परेशानियों का वातावरण रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का मज़ाक उड़ा सकते हैं। मनोनुकूल परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा।
धनु
आज नए व्यक्तियों से परिचय मित्रता में बदल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ना उचित होगा। नए व्यवसाय को शुरू करने में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का व्यवहार आपको आनन्दित करायेगा।
मकर
आज घर और ऑफिस में मरम्मत और रखरखाव जैसा कार्य कर सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। नए व्यवसाय में आप निवेश करेंगे। जॉब में स्थायित्व की स्थिति रहेगी। विरोधी लोगों से ज्यादा संपर्क न करें।
कुंभ
आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या को अनदेखा न करें। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। आपकी मानसिकता थोड़ी नकारात्मक हो सकती है। अचानक यात्राओं से आपको परेशानी होगी।
मीन
आज दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। कोई तनाव भरी सूचना मिल सकती है। कुछ आवश्यक कार्य आज प्रभावित होंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग न करें। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है।
