बुलंदशहर: योगी-मोदी को गाली देने पर मचा घमासान, पथराव और फायरिंग के बाद 14 के खिलाफ FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जनपद के आहार इलाके के अमरपुर गांव में ब्राह्मण समाज और योगी-मोदी को गाली देने पर दो पक्षों में भयंकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के उपर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। असामाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट पत्थर से मारपीट करने व फायरिंग करने का आरोप भी …

बुलंदशहर। जनपद के आहार इलाके के अमरपुर गांव में ब्राह्मण समाज और योगी-मोदी को गाली देने पर दो पक्षों में भयंकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के उपर जमकर पथराव और फायरिंग हुई। असामाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट पत्थर से मारपीट करने व फायरिंग करने का आरोप भी है।

पीड़ित पक्ष ने मारपीट और गाली गलौज का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि शनिवार देर रात चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समाज के साथ-साथ योगी और मोदी को गाली देना शुरू कर दिया। जिसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस-बाजी इतनी बढ़ गई कि मारपीट के साथ फायरिंग भी शुरू हो गई।

मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

दर्ज हुई FIR

इलाके के अमरपुर गांव निवासी दिलबाग, बहादुर, बॉबी, राजू, एदल, प्रवीण, कौशल, राजू कुमार, दीपू, अजित, यशवीर, खेमा, मोनू, अनुज आदि के खिलाफ IPC की धारा 147, 336, 504 और 506 में अंदर FIR दर्ज की गई है।
​​​​​​​
SSP सन्तोष कुमार सिंह मे बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पढ़ें-मुरादाबाद : करूला नाले पर भू-माफिया का कब्जा, डेढ़ साल पहले भी नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया था अतिक्रमण

संबंधित समाचार