Russia-Ukraine War : यूक्रेन में बजा खतरे का सायरन, जेलेंस्की ने मारियुपोल की घेराबंदी को बताया रूस का ‘आतंक’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि मारियुपोल की घेराबंदी कर रूस ने जिस तरह से उस पर आतंकी कार्रवाई करते हुए हमला किया उसे सदियों तक याद किया जायेगा। सीएनएन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि मारियुपोल को इतिहास में युद्ध अपराध के एक उदाहरण के तौर पर …

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि मारियुपोल की घेराबंदी कर रूस ने जिस तरह से उस पर आतंकी कार्रवाई करते हुए हमला किया उसे सदियों तक याद किया जायेगा। सीएनएन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि मारियुपोल को इतिहास में युद्ध अपराध के एक उदाहरण के तौर पर देखा जायेगा।

उन्होंने दावा किया कि रूसी सेना को इस युद्ध मे काफी नुकसान उठाना पड़ा है और अभी तक लगभग 80 से 90 प्रतिशत रूसी यूनिटों को बरबाद कर दिया गया है। रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के 24 दिन गुजर चुके हैं और यूक्रनियनों ने दिखा दिया है कि वह जानते हैं कि एक सेना की तुलना में अधिक तरीके से कैसे लड़ा जाता है। यूक्रेन की सेना विभिन्न इलाकों में अलग अलग हालातों और क्षेत्रों में दशकों से लड़ रही है। रूस ने जितनी सेना और हथियार यूक्रेन में भेजे हैं उसका सामना हम अपने विवेक और साहस के बल पर कर रहे हैं।

सीएनएन के अनुसार यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि जिन क्षेत्रों में जबरदस्त लड़ाई चल रही है । रक्षा की अग्रिम पंक्ति रूसी सैनिकों की लाशों से पटी पड़ी है और इन लाशों को कोई नहीं उठा रहा है। रूसी सेना का सामना करने के लिए और यूनिटों को भेजा गया है। जेलेंस्की ने कहा कि यूं तो युद्धग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आठ मानवीय गलियारे काम कर रहे हैं लेकिन रूसी सेना की ओर से की जा रही जबरदस्त गोलाबारी की वजह से कीव क्षेत्र के बोरोदयांका से लोगों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यूक्रेन के ज्यादातर शहरों में रूसी एयरस्ट्राइक का अलर्ट
यूक्रेन के ज्यादातर शहरों में रूसी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन की सरकार ने सुमी, माइकोलाइव, टेरनोपिल, पोल्टावा, किरोवोह्रद, खारकीव, जापोरिज्जिया, कीव, लवीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, निप्रॉपेट्रोव्स्क, रिव्ने, वोलिन, चर्कासी, जॉइटॉमिर, विन्नित्सिया, ओडेसा और ओब्लास्ट में हवाई हमले का अलर्ट जारी करते हुए सायरन बजाए हैं।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : वीडियो कॉल पर शी जिनपिंग को बाइडेन की चेतावनी, कहा- रूस की मदद की तो भुगतने होंगे परिणाम

संबंधित समाचार