हरदोई: अशोक अग्रवाल भाजपा के जिले से MLC प्रत्याशी घोषित
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने हरदोई से अशोक अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद(स्थानीय निकाय)के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। बताते चलें कि अशोक अग्रवाल कछौना ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और सहभागिता रही है। उन्हें …
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने हरदोई से अशोक अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद(स्थानीय निकाय)के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
बताते चलें कि अशोक अग्रवाल कछौना ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता और सहभागिता रही है। उन्हें भाजपा का एम एल सी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत,अजीत सिंह बब्बन,युवा नेता अनुराग श्रीवास्तव,वीरेश श्रीवास्तव,आचार्य अशोक,अक्षय प्रताप सिंह एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवनीत गुप्ता आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उनका भरपूर समर्थन करने की घोषणा की है।
पढ़ें-प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
