Amitabh Bachchan: बिग बी के बाल हुए गुलाबी! फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह और मेगास्टार अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी अपडेट शेयर किया करते हैं। 79 की उम्र में भी वो लगातार काम कर रहे हैं। अब हाल में उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। इस बात की …
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह और मेगास्टार अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी अपडेट शेयर किया करते हैं। 79 की उम्र में भी वो लगातार काम कर रहे हैं। अब हाल में उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। इस बात की जानकरी उन्होंने खुद दी है। बिग बी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने प्राइवेट प्लेन में बैठे दिख रहे हैं।
अमिताभ ने फोटो शेयर करते हुए एक ब्लॉग भी लिखा है। उन्होंने बताया कि ‘ट्रैवल और पिंक कलर। नया दिन, नई फिल्म’।
ब्लॉग में उन्होंने लिखा- ‘एक और दिन एक और यात्रा एक नया प्रोजेक्ट , सीधे हवाई अड्डे से सेट पर और अब वापस … कल जल्दी बुलाया गया है … कास्ट और क्रू का एक रिहर्सल … कहानी और चरित्र और मेकअप और काम के माहौल का … सब बहुत बहुत कठिन… लेकिन काम कब ऐसा नहीं रहा है … इसलिए काम के लिए मेरे दोस्त एबी, परिस्थिति और परिणाम से डरो मत… काम करो… सभी के लिए… प्रोफेशनल होने का गिफ्ट और खुश रहो की तुम्हारे पास काम है।’
बिग बी ने बताया कि वो रेड कलर के हो गए थे और धोने के बाद अब वो पिंक कलर के हैं।
वहीं खबरों की मानें तो अमिताभ लखनऊ में सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ऊंचाई’ की शूटिंग करने जा रहे हैं। इस फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा, अनुपम खेर और बोमन ईरानी भी अहम रोल में दिखेंगे।
पढ़ें-अनुष्का सेन की बोल्डनेस ने उड़ाए फैंस के होश, मोनोकिनी पहन समुद्र किनारे दिए पोज
