UP MLC Election: आजमगढ़ से बीजेपी के प्रत्याशी घोषित होते ही अरुण कांत यादव ने कहा- मैं सरकार और जनता के बीच एक पुल की तरह काम करूंगा
आजमगढ़। यूपी विधान परिषद चुनावों में बीजेपी ने आजमगढ़ मऊ सीट के लिए अरुण कांत यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. आजमगढ़ मऊ विधान परिषद सीट के लिए अरुण कांत यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें …
आजमगढ़। यूपी विधान परिषद चुनावों में बीजेपी ने आजमगढ़ मऊ सीट के लिए अरुण कांत यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. आजमगढ़ मऊ विधान परिषद सीट के लिए अरुण कांत यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि अरुण कांत यादव फूलपुर पवई से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव के बेटा हैं। बताते चलें कि 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अरुण कांत यादव को अपना प्रत्याशी बनाया और वो इस सीट से बीजेपी के विधायक चुने गए।
आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में से सिर्फ इसी सीट पर बीजेपी ने अरुण कांत यादव के रूप में जीत दर्ज की, लेकिन इसी बीच 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अरुण कांत यादव के पिता रामाकांत यादव ने समाजवादी पार्टी में वापसी कर ली जबकि अरुण कांत यादव बीजेपी में बने रहे।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद कही यह बात
प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अरुण कांत यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी ने जितने भी प्रत्याशी खड़े किए हैं उन सब में मेरा चुनाव सबसे अलग होगा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि मुझे हर समाज, हर वर्ग और हर धर्म के लोगों का वोट मिलेगा। यह बात आपको चुनाव के दौरान देखने को मिलेगी और मतगणना के बाद साफ हो जाएगी। अरुण कांत यादव ने कहा कि मैं सरकार और जनता के बीच एक पुल की तरह काम करूंगा जिससे कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा सके और जनता की समस्याओं से सरकार को अवगत कराया जा सके।
पिता के समाजवादी पार्टी के विधायक होने और उनके द्वारा सपा के लिए वोट मांगे जाने के सवाल पर अरुण कांत यादव ने साफ किया कि हम दोनों अलग-अलग विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं। भले दोनों के विचार में मतभेद है लेकिन हम एक दूसरे से अलग नहीं हैं।
यह भी पढ़े-विश्व प्रसन्नता दिवस: क्या है इस दिन का महत्व, प्रसन्नता में कहां आ रही दिक्कतें
