अयोध्या: पुलिस की दिखी लापरवाही, 22 दिन बाद भी नहीं मिला लापता तीन सगी बहनों का सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडाडीहा के मजरे पूरे चेतन की एक ही परिवार की तीन सगी बहनों के गायब होने के मामले में 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। यह हाल तब है जब पुलिस ने …

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मूडाडीहा के मजरे पूरे चेतन की एक ही परिवार की तीन सगी बहनों के गायब होने के मामले में 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। यह हाल तब है जब पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए लापता बहनों की फुटेज निकाल शीघ्र पता लगाने का दावा किया था। इस मामले में पुलिस की जांच को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

गायब बेटियों के पिता रामपाल निषाद ने बताया कि उनकी पुत्रियां अंजू निषाद, रंजू निषाद, संगीता निषाद 26 फरवरी को परीक्षा देने के लिए घर से निकली लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो पास पड़ोस में खोजबीन की। रिश्तेदारों से भी पता किया न मिलने पर मजबूर होकर 27 फरवरी को पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर दिया है, लेकिन 22 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी किसी भी नतीजे पर पहुंचने में सफल नहीं हो पा रही है।

हालांकि पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज करके परिवारजनों के साथ छानबीन करने में जुटी है। घटना की छानबीन कर रहे चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम ने बताया कि छात्राएं कुछ कागजात, कपड़े व कुछ रूपए लेकर घर से निकली है। इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम के नेतृत्व पुलिस टीम और परिजनों को लेकर खोजबीन कर रही है। शीघ्र ही उनका पता लगा लिया जायेगा।

विधायक के आदेश के बाद भी पुलिस सुस्त

तीनों बेटियों के गायब होने के बाद नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उनके परिवारजनों से मुलाकात की थी। पिता रामपाल निषाद को ढांढस बंधाते हुए चौकी व थाना प्रभारी को 24 घंटे में ढूंढ निकालने का आदेश दिया था, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। क्षेत्र की जनता भी कह रही है कि पुलिस विधायक को भी तवज्जों नहीं दे रही है।

पढ़ें-अयोध्या: जिले के 28 स्कूलों बच्चों को मिलेगी पुलिस ट्रेनिंग, 14 लाख का बजट किया गया निर्धारित

संबंधित समाचार