बाराबंकी: धूमधाम से मनाया गया 6वां श्री श्याम महोत्सव, श्याम प्रभु की भक्ति में झूम रहे भक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। फतेहपुर कस्बा स्थित पौराणिक स्थल श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में श्री ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर का पाटोवोत्सव व छटवां श्री श्याम महोत्सव मंदिर पहुँचे सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने बड़े धूमधाम से मनाया। प्रातःकाल श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा श्री शक्तिधाम महादेव तालाब से तहसील, सट्टी बाजार, मुशीगंज …

बाराबंकी। फतेहपुर कस्बा स्थित पौराणिक स्थल श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में श्री ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर का पाटोवोत्सव व छटवां श्री श्याम महोत्सव मंदिर पहुँचे सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने बड़े धूमधाम से मनाया। प्रातःकाल श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें यात्रा श्री शक्तिधाम महादेव तालाब से तहसील, सट्टी बाजार, मुशीगंज ब्राह्मणी टोला होते हुए यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इसके बाद ओम्कारेश्वर महादेव का विधवत पूजन अर्चन किया गया।

इस मौके श्रधांलुओं द्वारा यात्रा में पधारे साधु महात्माओं के भोज और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। देर शाम हुई भजन संध्या का आगाज गणेश वंदना के साथ तरुण राजन ने किया। लखनऊ से आयी भजन गायिका वर्तिका तिवारी ने सवांरे की महफ़िल को सवांरा सजाता है किस्मत वालो से मिलने श्याम आता है। कानपुर से आई भजन गायिका रुचि किंकर ने हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं के भक्ति रस से ओत-प्रोत इन गानों पर पंडाल में बैठे श्याम बाबा के भक्त देर रात तक चलने वाली भजन संध्या में झूमते दिखे।

इस अवसर पर हाल ही में आईपीएस की परीक्षा पास करने वाले जिले के होनहार छात्र आदर्श कांत शुक्ला, महंत देवेश्वर स्वरूप महाराज जी, टॉम्बरी महाराज जी, अधिवक्ता राजीव नयन तिवारी, राधाकांत शुक्ला, मूल कृष्ण तिवारी, जगन्नाथ गुप्ता, सभासद विजय यादव, मुकेश अग्रवाल, राजेश पाठक, हृदयेश श्रीवास्तव, सैकड़ों श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

पढ़ें-भाजपा के संरक्षण में अपराधियों की दबंगई से आम आदमी परेशान : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार