21 वर्षीय युवती का अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर पहले पीटा, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐरमा गांव में 21 वर्षीय युवती को शनिवार देर रात कुछ लोग घर से जबरन ले गए और पास …
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐरमा गांव में 21 वर्षीय युवती को शनिवार देर रात कुछ लोग घर से जबरन ले गए और पास के खलिहान में उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना के बाद युवती को देर रात सिवनी अस्पताल पहुंचाया गया था। उसकी शिकायत के आधार पर राहुल वर्मा, विकास ठाकुर और हरिराम वर्मा नाम के व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बतायी गयी है।
यह भी पढ़ेें-
