पीलीभीत: खंभे से टकराई बाइक, किशोर की मौके पर मौत
पूरनपुर, अमृत विचार। बाइक सीखने के दौरान बाइक खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सीख रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी राज …
पूरनपुर, अमृत विचार। बाइक सीखने के दौरान बाइक खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सीख रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी राज किशोर अपने परिवार के साथ रुद्रपुर रहकर किसी कंपनी में काम करता है।
होली के त्योहार पर राजकिशोर अपने परिवार के साथ अपने गांव पटिहन आया था। रविवार को राज किशोर का पुत्र विक्की बाइक सीखने लगा। गांव के करीब बाइक पहुंचने पर विक्की की बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़े खंभे से टकरा गई। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भारी संख्या में लोग मौके पर दौड़ पड़े। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया बाइक सीखने के दौरान हुए हादसे में किशोर की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। किशोर के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए इंकार कर दिया है।
