बहराइच: बहू की विदाई को लेकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया जमाल गांव में रविवार को विवाह के बाद वधू की विदाई को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने वधू पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत अलिया बुलबुल के मजरा रिसिया जमाल में रविवार को विवाह कार्यक्रम था। …

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया जमाल गांव में रविवार को विवाह के बाद वधू की विदाई को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने वधू पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत अलिया बुलबुल के मजरा रिसिया जमाल में रविवार को विवाह कार्यक्रम था।

विवाह समारोह के बाद वर पक्ष के लोगों ने वधू के विदाई की बात कही। लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद वर पक्ष के लोग वापस जाने लगे। तभी रास्ते में वधू पक्ष के बीरा लाल पुत्र लंबर की पिटाई कर दी।

इसके बाद वर पक्ष के लोग फरार हो गए। इस पर बीरा लाल ने थाने में चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शरीफ पुत्र बहाले, नौशाद पुत्र शरीफ, संजय पुत्र बहाऊ समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं काफी विवाद के बाद दुल्हन की विदाई देर शाम को की गई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: एक महीने बाद भी साफ नहीं हो सकी स्क्रैप सेंटर की तस्वीर, अधिकारियों की सुस्ती खड़े कर रही सवाल!

संबंधित समाचार