हरदोई: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की नगदी और जेवर से किया हाथ साफ
हरदोई। शातिर चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों की नगदी और सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया गया है कि जिस घर को निशाना बनाया गया। वहां के सभी लोग दर्शन करने …
हरदोई। शातिर चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों की नगदी और सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। शहर के मोहल्ला आजाद नगर में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया गया है कि जिस घर को निशाना बनाया गया। वहां के सभी लोग दर्शन करने अयोध्या गए हुए हैं।
बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला आज़ाद नगर भुर्जी तालाब के पास रहने वाले नन्हा सिंह अपने घर वालों के साथ दर्शन करने अयोध्या गए हुए हैं। उनका घर बंद पड़ा था। शनिवार की रात शातिर चोरों ने नन्हा सिंह के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने बंद पड़े घर में बड़े इत्मिनान के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर वहां से डेढ़ लाख की नगदी के अलावा वहां से सोने-चांदी का ज़ेवर समेट ले गए। इसका पता होते ही वहां इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें; उन्नाव: फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, छह माह पूर्व हुई थी शादी
