बरेली: दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली पर काम से जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला भी किया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला के कटघर निवासी …

बरेली, अमृत विचार। होली पर काम से जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला भी किया। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किला के कटघर निवासी अमित पुत्र सोबरन लाल के भाई लखन ने बताया कि अमित 17 मार्च की रात किला छावनी जा रहा था।

रास्ते में उसे पवन उर्फ कड़वा निवासी छावनी, अर्जुन और सागर ने शराब भट्टी के पास रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर उसपर जानलेवा हमला करते हुए जाति सूचक शब्द भी कहे। लखन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लखन का कहना है कि आरोपी कह रहे थे कि सरकार उनकी है उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

संबंधित समाचार