चंडीगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, इतने महीने तक नहीं लगेगा UTGST चार्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को जहां एक तरफ लोग खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। कई राज्यों में फिल्म को बैन करने की भी मांग की जा रही है। वहीं इस फिल्म को अब तक 8 राज्यों …

नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को जहां एक तरफ लोग खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। कई राज्यों में फिल्म को बैन करने की भी मांग की जा रही है। वहीं इस फिल्म को अब तक 8 राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है। इसी क्रम में अब चंडीगढ़ में भी इसे टैक्स फ्री कर दिया गया। यह आदेश रविवार को जारी किया गया था, यूटी प्रशासक की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार आज यानी सोमवार से चंडीगढ़ के लोग फिल्म को टैक्स फ्री देख पाएंगे।

बता दें चंडीगढ़ में कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए प्रशासक के आदेश के बाद यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने इस फिल्म पर लगने वाले यूटीजीएसटी को माफ कर दिया है। जारी किए गए निर्देश के अनुसार, सिनेमा थिएटर और मल्टीप्लेक्स में लोगों से UTGST चार्ज नहीं लिया जाएगा और यह निर्देश चार माह तक प्रभावी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: सिलेंडर में विस्फोट होने से गैस एजेंसी के चार कर्मचारी झुल

 

 

संबंधित समाचार