मेरठ: गाजियाबाद के युवक से लूट, दो संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
मेरठ। जिले में गाजियाबाद के युवक से आधी रात को लूट लिया गया। यह हादसा लिसाड़ीगेट थाना इलाके में हुई है। मुरादनगर निवासी युवक मेरठ में अपने ससुराल जा रहा था। जहां कुछ बदमाशों ने उसको पहले तो पीटा और फिर मोबाइल-पैसे और सामान लूट लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। …
मेरठ। जिले में गाजियाबाद के युवक से आधी रात को लूट लिया गया। यह हादसा लिसाड़ीगेट थाना इलाके में हुई है। मुरादनगर निवासी युवक मेरठ में अपने ससुराल जा रहा था। जहां कुछ बदमाशों ने उसको पहले तो पीटा और फिर मोबाइल-पैसे और सामान लूट लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए।
पुलिस ने दो युवकों से पूछताछ कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी मोहसिन खान की समर कालोनी थाना लिसाड़ीगेट मेरठ में ससुराल है। रविवार आधी रात मोहसिन बस अड्डे से उतरकर अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह भूमिया पुल के पास पहुंचा, तभी तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर युवक से लूटपाट शुरू की। युवक ने विरोध किया, तो बदमाशों ने बेरहमी से मारा पीटा और इसके फिर तमंचा दिखाकर मोबाइल, नकदी आदि लूट ली। इसके बाद तीनों बदमाश स्कूटी से फरार हो गए।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।
पढ़ें-बहराइच: प्रज्ञा त्रिपाठी के प्रत्याशी बनने पर कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी की लहर, आज करेंगी नामांकन
