WI vs ENG : वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी, दूसरा टेस्ट ड्रा
बारबाडोस। वेस्टइंडीज ने बारबाडोस में खेले गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया और इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वेस्टइंडीज को आउट करने के लिए इंग्लैंड के पास दो सत्र थे। इंग्लिश टीम ने चाय के बाद वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट ले लेकर कैरेबियाई टीम पर दबाव बना लिया था। हालांकि, …
बारबाडोस। वेस्टइंडीज ने बारबाडोस में खेले गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया और इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया। वेस्टइंडीज को आउट करने के लिए इंग्लैंड के पास दो सत्र थे। इंग्लिश टीम ने चाय के बाद वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट ले लेकर कैरेबियाई टीम पर दबाव बना लिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट, जिन्होंने पहली पारी में 11 घंटे 160 रन बनाए, दूसरी पारी में नाबाद रहे और 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 184 गेंदों खेलीं। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज ने एक रिकॉर्ड भी बनाया।
Captain Kraigg Brathwaite has steered West Indies to a hard-earned draw ?
The series is heading to a decider in Grenada.#WTC23 | #WIvENG | https://t.co/bnf0fU7dtG pic.twitter.com/DZsE0K0jCU
— ICC (@ICC) March 20, 2022
कप्तान ने दोनों पारियों में 673 गेंदों पर बल्लेबाजी की, जो टेस्ट इतिहास में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे अधिक गेंदों की संख्या है। इससे पहले इंग्लैंड ने दोपहर के भोजन पर 122-5 पर अपनी पारी को घोषित किया था। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज का स्कोर 39-3 कर दिया। इसके बाद ब्रैथवेट ने जर्मन ब्लैकवूड के साथ 25 ओवर बल्लेबाजी की।
Danger man ❓
England turned to Dan Lawrence’s unique off-spin either side of tea.
Can he help his side to a famous win in the last session? #WTC23 | #WIvENG | https://t.co/bnf0fU7dtG pic.twitter.com/vprlWapMug
— ICC (@ICC) March 20, 2022
बीबीसी की एक के मुताबिक अंतिम सत्र में जैक लीच ने ब्लैकवुड को 27 रन पर गली और जेसन होल्डर को शुन्य पर आउट कर दिया, लेकिन क्रेग ब्रेथवेट को विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के रूप में एक मजबूत साथी मिला। उन्होंने 20.3 बल्लेबाजी कर मैच को ड्रा करवा दिया। तीन टेस्ट मैच की श्रृंख्ला के खेले गए दोनों मैच ड्रा रहे हैं। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से ग्रेनाडा में खेला जाएगा।
इंग्लैंड ने दिया था 282 रन का लक्ष्य
इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 185 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जबकि पहली पारी में उसे 96 रन की बढ़त हासिल हुई थी। इस तरह इंग्लैंड की टीम 282 रन का टारगेट वेस्ट इंडीज के सामने रखने में कामयाब हुई थी। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में डैन लॉरेंस ने सबसे ज्यादा 41 रन तो जैक क्रॉली ने 40 रन बनाए।
A phenomenal performance from Kraigg Brathwaite.
The captain faced 6️⃣7️⃣3️⃣ deliveries in the Barbados Test ?
No West Indian has ever faced more balls in a Test match, with Brathwaite passing Brian Lara’s previous record.#WTC23 | #WIvENG pic.twitter.com/UZBUm5Gbte
— ICC (@ICC) March 20, 2022
क्रेग ब्रेथवेट बने प्लेयर ऑफ द मैच
क्रेग ब्रेथवेट को बारबाडोस टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 216 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी पारी में 56 रन के अलावा उन्होंने पहली इनिंग में 160 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंद से एक विकेट भी हासिल किया था। वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के बीच अब तीसरा और आखिरी टेस्ट 24 मार्च से शुरू होगा।
