मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan ने की The Kashmir Files की तारीफ, फिल्म को लेकर कहा यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आज-कल बॉलीवुड गलियारें में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ चर्चा में चल रही है। फिल्म को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। आम दर्शकों के अलावा बहुत से सेलेब्स ने फिल्म पर अपनी राय देना शुरू कर दिया है। अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ कर …

मुंबई। आज-कल बॉलीवुड गलियारें में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ चर्चा में चल रही है। फिल्म को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। आम दर्शकों के अलावा बहुत से सेलेब्स ने फिल्म पर अपनी राय देना शुरू कर दिया है। अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ कर दी है।

आमिर ने फिल्म की सफलता के लिए टीम को बधाई दी है और जल्दी ही फिल्म देखने की भी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म हर एक हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए।

आमिर खान ने बताया कि अब तक उन्होंने ये फिल्म नहीं देखी है, लेकिन जल्दी ही देखेंगे। एक्टर ने कहा- ‘ये हमारे इतिहास से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसने हर किसी का दिल दुखाया है। कश्मीरी पंडितों के साथ जो कुछ भी हुआ है, वह बेहद दुखद है। ये एक ऐसी फिल्म है, जो हर हिंदुस्तानी को जरूर देखनी चाहिए। इससे हर हिंदुस्तानी को पता चलेगा कि जब अत्याचार होता है, तो कैसा लगता है।’

आपको बता दें, The Kashmir Files 11 मार्च को रिलीज हुई है और तबसे ही लोगों में इसका क्रेज काफी देखा जा रहा है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार अहम रोल में नजर आएंगे।

पढ़ें-हुमा कुरैशी ने पूरी की वेब सीरीज ‘महारानी 2’ की शूटिंग

संबंधित समाचार