अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की उठ रही मांग, इंसाफ की गुहार लगा रही जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दुष्कर्म पीड़िता सात वर्षीय मासूम को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर रविवार देर शाम अयोध्यावासी सड़क पर उतर आये। आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते हुए जस्टिस का पोस्टर लहराया। आक्रोशित लोगों में शामिल महिलाओं व बेटियों ने भारी संख्या में नयाघाट से हनुमानगढ़ी तक पैदल मार्च करते हुए इंसाफ की …

अयोध्या। दुष्कर्म पीड़िता सात वर्षीय मासूम को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर रविवार देर शाम अयोध्यावासी सड़क पर उतर आये। आरोपी को फांसी की सजा की मांग करते हुए जस्टिस का पोस्टर लहराया। आक्रोशित लोगों में शामिल महिलाओं व बेटियों ने भारी संख्या में नयाघाट से हनुमानगढ़ी तक पैदल मार्च करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।

मार्च को देखने के लिए मार्ग के आसपास के लोग जमा हो गए थे।इस दौरान रेप करने वाले को फांसी व मासूम को न्याय दो जैसे नारे पूरे मार्च में गूंजते रहेl मौके पर मौजूद रतन लाल गुप्ता, ऋषि पांडेय, मनीष, सूरज, शिवम गुप्ता, सोनू दूबे, राम जी राय आदि  बृजेश शर्मा आदि लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। सभी ने कहा कि मासूम के साथ -साथ रेप की घटना से पूरी अयोध्या बेहद दुखी है।

अगर बच्ची को इंसाफ न मिला तो और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि 16 मार्च की रात को बच्ची का रेप हुआ था। पुलिस ने मामले में आरोपी राजन मांझी को गिरफ्तार किया है। उधर, राजधानी में एडमिट बच्ची की हालत में सुधार जरूर है, लेकिन वह सदमे में है।

पढ़ें- कानपुर: होली में मर्डर के बाद जिला पुलिस ने जारी किया अलर्ट, गंगा मेला पर दिए निगरानी के सख्त आदेश

संबंधित समाचार