रायबरेली: कांग्रेस उम्मीदवार रहे अतुल सिंह ने क्षेत्र भ्रमण कर दी होली की बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे अतुल सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को होली की बधाई दी । उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हार मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती, मैं जानता की सेवा को प्राथमिकता देता हूं और जनसेवा में लगा …

रायबरेली। चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे अतुल सिंह ने क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को होली की बधाई दी । उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हार मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती, मैं जानता की सेवा को प्राथमिकता देता हूं और जनसेवा में लगा रहूंगा।

ऊंचाहार विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा के बग्घा का पुरवा,बेनीकामा,मधवापुर आदि गांवों में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचकर सभी को होली की बधाई दी। सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है,यह त्यौहार एकता का संदेश देता है।बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली के त्यौहार को माना जाता है।श्री सिंह ने विधानसभा चुनाव में सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि जैसे कई वर्षों से आप लोगों की सेवा में लगा हूं वैसे ही आगे भी आप लोगों के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डीएन पाठक,वरिष्ठ नेता शिव कुमार पांडे,कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, राधेश्याम यादव, भोला साहू, आशीष शुक्ला, राकेश यादव, विम्लेन्द्र बाजपेई,गोलू अग्रहरि,पप्पू मिश्रा,महेंद्र सिंह,धर्मेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,सुरेंद्र सिंह,मनोज गुप्ता,राघवेंद्र सिंह,हरि पटेल,केसरी तिवारी,सीपी श्रीवास्तव,रामदेव साहू,भूपेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे।

पढ़ें-प्रयागराज: 6 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप, बनाए गए 3210 केंद्र

संबंधित समाचार