अयोध्या में 43 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड हुए निरस्त, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सर्वे में लगी टीम द्वारा की गई जल्दबाजी और खामियों के कारण कार्ड होने के बाद भी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्ड में नाम और पता में गलती होने के कारण संशोधन नहीं हो पा रहा। यही कारण है कि योजना शुरू होने से अभी तक जिले …

अयोध्या। सर्वे में लगी टीम द्वारा की गई जल्दबाजी और खामियों के कारण कार्ड होने के बाद भी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्ड में नाम और पता में गलती होने के कारण संशोधन नहीं हो पा रहा। यही कारण है कि योजना शुरू होने से अभी तक जिले में 43,912 लोगों के कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। हालांकि जिले में 2 लाख 88 हजार लोगों को कार्ड भी जारी हो चुके हैं।

जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना सितंबर 2018 में शुरू की गई थी। योजना के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपए का इलाज फ्री दिया जाएगा। इसके लिए जिले में पात्रों के कार्ड जारी होने थे। जब टीम की ओर से कार्ड जारी किए गए जाने लगे तो सर्वे के दौरान हुई गलतियों की भरमार हो गई। पात्रों को मिले पत्र में कहीं नाम गलत था तो कहीं पता ठीक नहीं था। ऐसी दशा में लोगों के कार्ड में हुई गलती का सुधार नहीं हो पा रहा। सुधार न होने लोगों को योजना का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है।

आकड़ों की मानें तो ऐसे ही अभी तक जिले में 43,912 कार्ड रिजेक्ट किए जा चुके हैं। 65 लोगों के ऐसे कार्ड हैं जो अभी मंजूर नहीं हो सके हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्ड भी निरस्त किए जाएंगे। ऐसे में यह लोग भी योजना से वंचित रह जाएंगे। सीएमओ डॉ. अजय राजा सर्वे में गड़बड़ी की पुष्टि करते हैं। उनका कहना है कि संशोधन का विकल्प खोजा जा रहा है।

  • 2,88,174- कार्ड हुए अभी तक मंजूर।
  • 65-कार्ड अभी हैं जांच के दायरें में।
  • 43,912-कार्ड किए जा चुके हैं अभी तक रिजेक्ट।
  • 33,305-कार्ड जारी होने हैं जिले में।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: 24 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 13 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित

संबंधित समाचार