चित्रकूट: पुलिस ने किया युवती की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट जिले के मऊ थाना पुलिस ने एक युवती की हत्या का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि बीती पांच मार्च को मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव में एक युवती की शौच क्रिया को जाते समय हत्या कर दी गई थी। युवती का शव मिलने …
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट जिले के मऊ थाना पुलिस ने एक युवती की हत्या का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि बीती पांच मार्च को मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव में एक युवती की शौच क्रिया को जाते समय हत्या कर दी गई थी। युवती का शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई थी। इस हत्याकांड के खुलासे के निर्देश एसपी धवल जायसवाल ने दिये थे।
सीओ मऊ सुबोध गौतम की देखरेख में मऊ थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह की टीम ने कमल बिहारी उर्फ बबलू पुत्र लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी निवासी बरहा कोटरा को गिरफ्तार कर सख्ती से पूंछताछ की। पूछताछ में गिरफ्तार बबलू ने बताया कि युवती पर उसकी बुरी नजर काफी दिनों से थी। पांच मार्च को शाम छह बजे युवती के शौच क्रिया को अकेले जाते समय शिव मन्दिर के पास उसने उसे पकड लिया था।
मन्दिर के पश्चिम खेतों की ओर ले जाकर युवती के विरोध पर मुंह व गला दबाकर हत्या कर शव अपने खेत के पास झाडियों में नाले किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी कमल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। कमल बिहारी का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है। टीम में मऊ थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह, दरोगा बालकिशुन, दरोगा कन्हैया बख्श सिंह, सिपाही होलिकेन्द्र व अंकित कुमार सिंह शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में परीक्षा की तारीखों को लेकर विडंबना, जानें कब से होगी शुरू
