भीमताल: किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रविवार की देर शाम पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि श्यामखेत और भीमताल के कुआंताल निवासी दो युवकों ने उसकी बेटी का …

भीमताल, अमृत विचार। नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रविवार की देर शाम पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि श्यामखेत और भीमताल के कुआंताल निवासी दो युवकों ने उसकी बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के बयान पर भवाली के श्यामखेत निवासी विनय कुमार और भीमताल के कुआंताल क्षेत्र के कमलेश के खिलाफ अपहरण करने और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार