बरेली: नाराज पत्नी को बुलाने उसके मायके गया, तो ससुरालियों ने लात घूंसों से दामाद को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में एक पति अपनी गुस्साई पत्नी को ससुराल लेने पहुंचा तो ससुरलियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने पति को लात घूंसों से जमकर पीटा और उसकी पत्नी को भी साथ नहीं भेजा। जिसके बाद पीड़ित पति ने कैंट थाने में मामले की …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में एक पति अपनी गुस्साई पत्नी को ससुराल लेने पहुंचा तो ससुरलियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने पति को लात घूंसों से जमकर पीटा और उसकी पत्नी को भी साथ नहीं भेजा। जिसके बाद पीड़ित पति ने कैंट थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

इन दिनों किराए के मकान में रहता है पीड़ित पति
दरअसल, मूल रूप से बहेड़ी के एक गांव का रहने वाला एक ई-रिक्शा चालक बीते दिनों से बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। वह शहर में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग हो गया। एक दिन उसने अपनी पत्नी को उस व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसे देख वह गुस्से में लाल हो गया। और पत्नी को डांट दिया। जिसके बाद पत्नी पति को बिना बताए अपने मायके चली गई।

जब मायके बुलाने गया तो ससुरालियों ने पीट दिया
पीड़ित युवक ने बताया कि 19 तारीख की रात को जब वह पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके गया। तो उसके भाई, पिता, और अन्य लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। जिससे उसके कई जगहों पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पीड़ित पति ने मामले की तहरीर कैंट थाने में दी है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: 12वीं की छात्रा का पुलिस वाले पर आरोप, बोली- नौकरी नहीं थी तो मेरे साथ शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब शादी से कर रहा इनकार

 

संबंधित समाचार