Mouni Roy Photos : मौनी रॉय ने समंदर की लहरों के बीच बिखेरा जलवा, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे ‘गजब’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। गॉर्जियस डीवा मौनी रॉय को देखकर बस यही कहने का मन करता है, क्या अदा…क्या जलवे! मौनी रॉय का हर अंदाज देखने लायक होता है। एक्ट्रेस के सिजलिंग बीच लुक्स तो अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने समंदर के खूबसूरत नजारे का लुत्फ लेते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम …

मुंबई। गॉर्जियस डीवा मौनी रॉय को देखकर बस यही कहने का मन करता है, क्या अदा…क्या जलवे! मौनी रॉय का हर अंदाज देखने लायक होता है। एक्ट्रेस के सिजलिंग बीच लुक्स तो अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर मौनी रॉय ने समंदर के खूबसूरत नजारे का लुत्फ लेते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करके फैंस को दीवाना बना दिया है।

मौनी रॉय नई तस्वीरें में ग्रीन कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फोटोज में चांदनी रात में समंदर की लहरों के खूबसूरत नजारे का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में मौनी का लुक और बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा किसी को भी मदहोश करने के लिए काफी है।

मौनी की तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो समंदर के करीब कितना अच्छा महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सुकून साफ नजर आ रहा है। मौनी की तस्वीरों पर फैंस को जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस हार्ट इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं और मौनी की खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हॉट, एक दूसरे यूजर ने लिखा- Wow। एक और यूजर ने मौनी की तारीफ करते हुए लिखा- गॉर्जियस लव।

ये भी पढ़ें : श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें देख दिलों में बजी घंटी

संबंधित समाचार