बाराबंकी: डिप्टी डीएम ने शुरू की अधिक फीस वसूलने की शिकायत की जांच, दर्ज किए गए बच्चों के बयान
बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बा स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे द्वारा बच्चों से मनमानी फीस वसूली जा रही है । जो बच्चे मनमानी फीस को लेकर विरोध करते हैं। उसको प्रीबोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया है। यहीं नहीं आकाश रावत नाम के छात्र ने ज्यादा फीस लेने का विरोध किया तो …
बाराबंकी। हैदरगढ़ कस्बा स्थित सार्वजनिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे द्वारा बच्चों से मनमानी फीस वसूली जा रही है । जो बच्चे मनमानी फीस को लेकर विरोध करते हैं। उसको प्रीबोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया है। यहीं नहीं आकाश रावत नाम के छात्र ने ज्यादा फीस लेने का विरोध किया तो आरोप है कि प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे द्वारा उसके कान पर थप्पड़ मार देने से उसके कान में चोट लग गई जिससे उसके कान में खून बहने लगा और उसे धमकाया गया कि कहीं पर इसकी शिकायत करोगे तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। पीड़ित छात्रों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन कर इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर से की है ।
शिकायत करने वालों में कक्षा 12 के छात्र अभिषेक कुमार मिश्रा ,अंकुर शर्मा, अंकित त्रिवेदी, शिवशरण, भाग्यलक्ष्मी, दिवाकर राजपूत, गौरव सिंह, महेंद्र शुक्ला, राज ललन सिंह, पंडित प्रशांत त्रिवेदी कक्षा 11 शामिल रहे। एसडीएम हैदरगढ़ ने सभी छात्रों को शांत कराते हुए मौके की जांच करने के लिए विद्यालय चलने के लिए बच्चों से कहा।
जो छात्र फीस नहीं दिया है उसे प्रिडिकल परीक्षा में नहीं बैठाया गया
जिस पर वहां पर गई उप जिलाधिकारी के सामने सभी छात्रों ने प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे के सामने ही ₹12000 प्रति छात्र से फीस लेने की बात बताई और यह भी कहा कि जो छात्र फीस नहीं दिया है उसे प्रिडिकल परीक्षा में नहीं बैठाया गया है यह भी बताया कि जो लोग इसका विरोध किए हैं उसको मारपीट कर स्कूल से भगा दिया गया है।
उप जिलाधिकारी ने सुधांशु पांडे से बात की जिस पर वह जांच करने पर सहयोग नहीं किया फिर विद्यालय के एक महिला अध्यापिका व अध्यापक वीरेंद्र सिंह से बुलाकर इसके विषय में पूछा की कितनी फीस यहां बच्चों से ली जाती है जिस पर उन लोगों ने बताया कि मुझे नहीं पता है फीस जमा करने वाला रजिस्टर मांग की जिस को भी प्रधानाचार्य ने बताया कि कमरे की चाबी मेरे पास नहीं है। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया है कि पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं उसके बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-Mouni Roy Photos : मौनी रॉय ने समंदर की लहरों के बीच बिखेरा जलवा, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे ‘गजब’
