सीतापुर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान 20 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 325 लीटर अवैध शराब व एक शराब बनाने की भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 20 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना महोली पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार किए है। …

सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 325 लीटर अवैध शराब व एक शराब बनाने की भट्टी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने 20 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना महोली पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना मानपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना संदना पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ दो, थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब  के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मिश्रिख पुलिस ने 25 लीटर अवैध शराब के साथ दो, थाना तालगांव पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना सदरपुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक, थाना नैमिषारण्य पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब के साथ दो, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब व एक भट्टी के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: बरेली: पत्नी और दामाद ने ही की थी हरिशंकर की हत्या, गला घोंटने के बाद शव को टांग दिया

संबंधित समाचार