उत्तराखंड: राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे पुष्कर सिंह धामी, सौंपा नई सरकार के गठन का अनुरोध पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लौटाने पर पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार शाम करीब  छह बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भाजपा सरकार को दोबारा सत्ता में लौटाने पर पुष्कर सिंह धामी को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार शाम करीब  छह बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे समेत अन्य विधायक मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

संबंधित समाचार