बरेली: पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने थाने में खाया जहर
बरेली, अमृत विचार। 10 साल से पिता बेटी से जबरन वैश्यावृत्ति करवा रहा था। बेटी ने पिता काे सजा दिलाने के लिए थाने के कई चक्कर काटे लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद उसने थाने में पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने जहर खा …
बरेली, अमृत विचार। 10 साल से पिता बेटी से जबरन वैश्यावृत्ति करवा रहा था। बेटी ने पिता काे सजा दिलाने के लिए थाने के कई चक्कर काटे लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद उसने थाने में पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है लेकिन पुलिस उसकी बात को नाटक समझती रही और उसे थाने से भगा दिया। बाद में महिला के पति ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
इज्जतनगर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पिता उससे 10 साल से जबरन वैश्यावृत्ति करवा रहे हैं। जब भी वह विरोध करती है तो वह उसके साथ मारपीट करते हैं। बेटी बीते दो माह से इज्जतनगर पुलिस के चक्कर काटकर पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है लेकिन पुलिस उसकी बात को अनसुना करके भगा देती रही।
महिला के कहने पर पुलिस ने 13 मार्च को उसके पिता को थाने में बुलाकर पूछताछ की लेकिन बाद में बिना कोई कार्रवाई करे उन्हें छोड़ दिया गया। इस बात से परेशान महिला पिता पर कार्रवाई करने की बात कहकर थाने जाती रही। लेकिन जब उसे इंसाफ नहीं मिला और वह परेशान हो गई तो उसने 20 मार्च को थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया।
इसके बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसने जहर खाया लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे नाटक करने की बात कहते हुए थाने से बाहर निकाल दिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला का पति वहां पहुंचा और उसने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस को लगी भनक तो मचा हंगामा
महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी इज्जतनगर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हुई। सोमवार को जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो थाने में हंगामा मच गया। सबका कहना था कि महिला किसी से नहीं मिली। रात में पुलिस उसे तलाशते हुए जिला अस्पताल पहुंच गई।
सामान पर कब्जा करने का लगाया आरोप
महिला ने पिता पर बुरा काम कराने के साथ-साथ कीमती सामान भी कब्जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता उसे जान से मारने की धमकी देते हुए यह काम कराते थे।
पीड़िता की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि महिला ने थाने में यह किया है तो आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
ये भी पढ़ें-
