कुशीनगर: शादी के लिए आई बारात बैरंग लौटी, दुल्हन के इंकार पर पुलिस ने थाने में पसंद के लड़के से कराया निकाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में उस समय अजीबो गरीब स्थिति उतपन्न हो गई जब नियत समय पर निकाह के लिए बारात आ गई और दुल्हन ने निकाह (शादी) से इन्कार कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस दुल्हन को पहले थाने लेकर आई और उसके बाद उसके पसन्द …

कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में उस समय अजीबो गरीब स्थिति उतपन्न हो गई जब नियत समय पर निकाह के लिए बारात आ गई और दुल्हन ने निकाह (शादी) से इन्कार कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस दुल्हन को पहले थाने लेकर आई और उसके बाद उसके पसन्द लड़के से थाना परिसर में निकाहनामा पढ़वाकर निकाह करा दिया। जिसके बाद शादी के लिए आई बारात को दुल्हन के बिना ही वापस जाना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में सोमवार को मुस्तफा की लड़की की शादी के लिए नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव नन्दन छपरा से बारात आई लेकिन ऐन वक्त पर लड़की ने शादी से इन्कार कर दी और स्थानीय पुलिस को सूचना देदी की मेरी मर्जी के विरुद्ध घरवाले जबरन मेरी शादी अन्यंत्र कर रहे है।

सूचना पर पहुची रामकोला पुलिस लड़की को थाने लाई और उसका मन्सा जाना,लड़की ने अपनी आप बीती पुलिस को बताई की मै अपने घर बता दिया था कि मेरी शादी रामकोला वार्ड नम्बर 10 निवासी आलम पुत्र अब्दुल लतीफ़  से होगी जिससे मैं प्रेम करती हूं इसके इसके सिवा दूसरे से हुई तो मैं अपनी जान देदूँगी,लड़की के बयान पर पुलिस लड़की के प्रेमी को बुलवाया और दोनों की मर्जी से थाना परिषर में स्थित मजार पर  निकाह करा दिया।

यह भी पढ़ें: बरेली: पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला ने थाने में खाया जहर

संबंधित समाचार