बरेली:  दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम टहा प्यारी नवादा स्थित हजरत रोशन अली शाह मियां के उर्स में चल रहे हिंदू- मुस्लिम एकता विराट कुश्ती दंगल में अंतिम दिन पहलवानों ने अपने दावं पेच दिखाकर एक दूसरे को पटखनी दी। इस दौरान जोर आजमाइश कर खूब पसीना बहाया। दंगल की झंडी उखाड़ने के लिए फाइनल …

नवाबगंज, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम टहा प्यारी नवादा स्थित हजरत रोशन अली शाह मियां के उर्स में चल रहे हिंदू- मुस्लिम एकता विराट कुश्ती दंगल में अंतिम दिन पहलवानों ने अपने दावं पेच दिखाकर एक दूसरे को पटखनी दी। इस दौरान जोर आजमाइश कर खूब पसीना बहाया। दंगल की झंडी उखाड़ने के लिए फाइनल मुकाबला बाबा लाडी एवं कुरुक्षेत्र के संजू सिंह के बीच हुआ।

कड़े मुकाबले के बीच बाबा लाडी ने संजू को पछाड़ कर दंगल की झंडी अपने नाम कर ली। वहीं अन्य मुकाबलों में कलियर के मनीष अली ने बेहतरीन स्टंट दिखाएं और झांसी के काला पहलवान को दिन में तारे दिखा दिए। टाइगर पहलवान ने भूरा बाबा गोरखपुर को चित किया। मुन्ना गोरखपुर ने शैतान सिंह को पटखनी दी तो राजा व कैलाश और सुनील व आरीफ के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल का सोमवार को अंतिम दिन था। जिसके चलते पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही।

ये भी पढ़ें-

बरेली:  विदेशों में फिर पांव पसर रहा कोरोना, शासन ने जारी किया अलर्ट

संबंधित समाचार