आज का राशिफल। 22 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुए सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। बहुमूल्य संपत्ति को खरीदने का विचार बनाएंगे। वृष आपकी वाकपटुता और हाजिरजवाबी से लोग प्रभावित रहेंगे। आपकी आय बढ़ने से आप …

मेष

आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुए सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। बहुमूल्य संपत्ति को खरीदने का विचार बनाएंगे।

वृष

आपकी वाकपटुता और हाजिरजवाबी से लोग प्रभावित रहेंगे। आपकी आय बढ़ने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिए। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। बुद्धि और तर्क का प्रयोग करने से आपको लाभ मिलेगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। आज आप प्रसन्न रहने वाले हैं।

कर्क

भविष्य को लेकर बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और आडंबर युक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये। घर के लोगों के व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह

जीवनसाथी को खुश करने के लिए उपहार दे सकते हैं। धन-सम्पत्ति के मामलों में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। व्यापार में अपने संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। अच्छे लोगों की संगत आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

कन्या

भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या हो सकती है। गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं।

तुला

सही दिशा में किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। मौजमस्ती और खेलकूद में विशेष रुचि ले सकते हैं। शाम को जीवनसाथी के साथ एकान्त में पल बितायेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से काफी सन्तुष्ट रहेंगे। आप अपनी स्किल्स में काफी सुधार करेंगे।

वृश्चिक

व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। संवेदनशील विषयों को लेकर मन व्यथित होगा। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। काम करने के दौरान अपने मन को शान्त रखें।

धनु

बच्चों को अपने माता-पिता से संवाद रखना चाहिए। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में काफी लाभ होगा। सरकारी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे।

मकर

दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही आनन्दमय रहने वाला है। बैंकिंग से जुड़ी कोई समस्या दूर होगी। करियर को लेकर लक्ष्यों को आज पूर्ण कर सकते हैं।

कुंभ

पूरा दिन आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में काफी सक्रिय रहेंगे। नये कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासन हीनता के कारण आप अपने अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।

मीन

यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं और आपकी शॉप या शोरूम है तो जरा संभल कर रहें। आप जो भी बोलें सोच-समझकर ही बोलें। असामाजिक तत्वों से आपका सामना हो सकता है। बेहतर है की आज सबसे विनम्र भाव ही रखें।