लखनऊ: कार चालक को रॉड-डंडे से पीटकर लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट के पैसे हुए बरामद
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने कार चालक की पिटाई कर लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पिपराघाट अंडरपास के समीप से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गोमतीनगर विस्तार निवासी सौरभ गुप्ता, विभव खण्ड निवासी विपिन यादव, विभूतिखण्ड निवासी प्रशांत सिंह, अभिषेक यादव व छोटा भरवारा निवासी अर्पित यादव शामिल हैं। …
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने कार चालक की पिटाई कर लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पिपराघाट अंडरपास के समीप से छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गोमतीनगर विस्तार निवासी सौरभ गुप्ता, विभव खण्ड निवासी विपिन यादव, विभूतिखण्ड निवासी प्रशांत सिंह, अभिषेक यादव व छोटा भरवारा निवासी अर्पित यादव शामिल हैं। आरोपियों के पास से घटना मे प्रयुक्त लोहे की रॉड, डंडे और लूट हुए रुपए बरामद कर लिये गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए गोमतीनगर विस्तार के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि गत शु्क्रवार को होली के दिन गोमतीनगर विशालखण्ड-4 निवासी राजीव धवन अपने परिचित से होली मिलने जा रहे थे। ग्रीनवुड अपार्टमेंट के समीप आधा दर्जन युवकों ने राजीव की कार में जबरन टक्कर मार दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने राजीव को कार से निकालकर हथियार दिखाकर लोहे की रॉड और डंडों से बुरी तरह पीटा और राजीव से मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नगद व गाड़ी की चाभी छीनकर फरार हो गए। राजीव की लिखित शिकायत पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
