गोरखपुर: खाली हुई विधान परिषद की एक और सीट, सीएम योगी ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी में नौ अप्रैल से विधान परिषद की 36 सीट के चुनाव होंगे। वहीं अब विधान परिषद की एक और सीट खाली हो गई है। सीएम योगी ने आज अपना इस्तीफा दे दिया। योगी ने अपना इस्तीफा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह को दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया …

गोरखपुर। यूपी में नौ अप्रैल से विधान परिषद की 36 सीट के चुनाव होंगे। वहीं अब विधान परिषद की एक और सीट खाली हो गई है। सीएम योगी ने आज अपना इस्तीफा दे दिया। योगी ने अपना इस्तीफा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह को दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। योगी का कार्यकाल छह जुलाई 2022 तक ही था।

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गद्दी संभालेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में 24 मार्च को योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

बता दें कि योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। इस दिन योगी आदित्यनाथ 70 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे, वहीं,  शाम 4 बजे से राजधानी के विशाल इकाना स्टेडियम में होने वाले भव्य समारोह में योगी के साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहें।

पढ़ें- मुरादाबाद : बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटी-बेटा घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका