बाराबंकी: अधिक फीस वसूली के विरोध में दूसरे दिन भी छात्रों ने की नारेबाजी, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी। सार्वजनिक इंटर कॉलेज में अधिक फीस वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को विद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विद्यालय परिसर में धरना दिया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर …
बाराबंकी। सार्वजनिक इंटर कॉलेज में अधिक फीस वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को विद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन कर प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विद्यालय परिसर में धरना दिया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर पैदल चलकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि प्रधानाचार्य अधिक फीस वसूल रहे हैं। प्रवेशपत्र देने के नाम पर दो हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर अभद्रता कर छात्रों को स्कूल से बाहर निकाल दिया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन में अभिषेक मिश्रा अंकुर शर्मा हर्षित मिश्रा अंकित त्रिवेदी शिवशरण प्रशांत त्रिवेदी प्रिंस श्रीवास्तव नन्नू महेंद्र रिजवान घनश्याम पाल सचिन साहू अमरपाल अमर बहादुर अरविंद दुर्गेश यश अमन सिंह मोनू सिंह चंद्रमणि आदर्श सिंह सौरभ आदि लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।
उधर परिसर में धरना दे रहे छात्र सार्वजनिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधांशु पांडे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए रहे हैं। उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने बताया कि वे थोड़ी देर में सार्वजनिक इंटर कॉलेज पहुंचकर आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत करेंगी।
पढ़ें- Russia-Ukraine War : जापान ने शांति संधि से हटने पर रूस के खिलाफ जताया विरोध
