गौतम बुद्ध नगर: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, सपा के इस बड़े नेता ने थामा आप पार्टी का हाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार अखिलेश यादव को पराजय का सामना करना पड़ा है। हारने के बाद अखिलेश को बड़ा झटका लगा है। उनकी उम्मीद के मुताबिक विधानसभा चुनाव के परिणाम नहीं आए हैं। लिहाजा उनका उत्तर प्रदेश का फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। इधर मुलायम सिंह यूथ …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार अखिलेश यादव को पराजय का सामना करना पड़ा है। हारने के बाद अखिलेश को बड़ा झटका लगा है। उनकी उम्मीद के मुताबिक विधानसभा चुनाव के परिणाम नहीं आए हैं। लिहाजा उनका उत्तर प्रदेश का फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया।

इधर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व सपा नेता सुमित चपराना ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राज्यसभा के सदस्य संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लखनऊ में स्थित प्रदेश कार्यालय पर सुमित चपराना को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी गठबंधन को 125 सीटें ही मिली हैं। इस परिणाम ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव की चिंता बढ़ा दी है।

गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले सुमित चपराना ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जन कल्याण की नीति और कार्य से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उनका कहना है हमारा सपना उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ उनका अधिकार दिलाना है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की चर्चा थी। लेकिन अब इस बाबत सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्‍पष्‍ट किया है कि वह यूपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़े-Russia-Ukraine War : जापान ने शांति संधि से हटने पर रूस के खिलाफ जताया विरोध

संबंधित समाचार