बंगाल में हिंसा, TMC नेता की हत्या के बाद 10-12 घरों को बाहर से बंद कर लगाई आग,10 जिंदा जले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीरभूम । पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद माहौल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है इसी सोमवार देर रात हिंसा ओर भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। भड़की हिंसा में …

बीरभूम । पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद माहौल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है इसी सोमवार देर रात हिंसा ओर भड़क गई। यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन सब के बीच बीरभूम के दमकल अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना कल रात की है,10-12 घरों में आग लगाई गईं। इस हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है जिनकी बॉडी रिकवर की गई है। एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं।

बता दें कि बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में सोमवार देर रात बम फेंककर पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार शेख स्टेट हाईवे 50 पर जा रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनपर बम फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें रामपुरहाट के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उसी के बाद से हिंसा भड़क गई है।

 

ये भी पढ़ें- 

कर्नाटक हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वालों को दोबारा मौका नहीं- शिक्षा मंत्री

संबंधित समाचार