मुस्लिम परिवार ने बिहार के रामायण मंदिर निर्माण के लिए दान की करोड़ों की जमीन
पटना। बिहार के एक गांव के मुस्लिम परिवार ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और आस्था की मिसाल कायम करते हुए बिहार के पूर्वी चंपारण में बनाए जाने वाले दुनिया के सबसे ऊंचे रामायण मंदिर के लिए एक मुस्लिम परिवार ने ढाई करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अपनी जमीन दान कर दी है। गांव के जमींदार इश्त्याक …
पटना। बिहार के एक गांव के मुस्लिम परिवार ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और आस्था की मिसाल कायम करते हुए बिहार के पूर्वी चंपारण में बनाए जाने वाले दुनिया के सबसे ऊंचे रामायण मंदिर के लिए एक मुस्लिम परिवार ने ढाई करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अपनी जमीन दान कर दी है।
गांव के जमींदार इश्त्याक अहमद खान ने विराट रामायण मंदिर के लिए पूरी आस्था के साथ जमीन दान में दी है। गुवाहाटी में व्यवसाय कर रहे इश्तयाक अहमद खान और उनके परिजनों ने बीते बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया निबंधन कार्यालय में अपनी 23 कट्ठा (71 डिसमिल) जमीन का दानपत्र विराट रामायण मंदिर को निबंधित करा दिया।
महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पूर्व में भी इश्त्याक अहमद खान के परिजनों ने विराट रामायण मन्दिर के लिए जमीन लेने में बहुत सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि महावीर मंदिर की इस अति महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कैथवलिया में जमीन देने की शुरुआत भी खान परिवार ने ही की है।
ये भी पढ़ें-
ईंधन की कीमतें बढ़ने पर राकांपा और कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना
