पेरिस ओलंपिक के लिये सबसे सस्ता टिकट 2000 रुपये का, 10 लाख किये जायेंगे जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। पेरिस ओलंपिक (2024) के आयोजकों ने बताया कि इस खेल महाकुंभ के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 24 यूरो (लगभग 26.50 डॉलर या 2011 रुपये) तय की गयी है। सबसे कम कीमत की ये टिकट सभी 32 खेल स्पर्धाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए कुल 10 लाख टिकट जारी …

पेरिस। पेरिस ओलंपिक (2024) के आयोजकों ने बताया कि इस खेल महाकुंभ के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 24 यूरो (लगभग 26.50 डॉलर या 2011 रुपये) तय की गयी है। सबसे कम कीमत की ये टिकट सभी 32 खेल स्पर्धाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए कुल 10 लाख टिकट जारी किये जायेंगे, जिसमें से आधे से अधिक की कीमत 50 यूरो (लगभग 4200 रुपये) से कम रखे जायेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के लिए पेरिस का प्रस्ताव 2012 के लंदन ओलंपिक की तुलना में टिकटों की कीमत कम है। लंदन ओलंपिक में सबसे सस्ता टिकट 20 पाउंड का था जो उस समय के विनिमय दर के मुताबिक 31 डॉलर से अधिक का था।

पेरिस आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने कहा, ”यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है, यह सभी के लिए ओलंपिक खेलों में पहुंच प्रदान करने का एक अच्छा मौका देगा।” पैरालंपिक खेलों के टिकटों की कीमत 15 यूरो (लगभग 1256 रुपये) से शुरू होगी और इसकी अधिकतम कीमत 25 यूरो (लगभग 2100 रुपये) से अधिक नहीं होगी।

ये भी पढ़ें : PAK vs AUS : वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, चोट के कारण पाकिस्तान दौरे से केन रिचर्ड्सन बाहर

संबंधित समाचार